कन्याओं के लिए उत्तम वर प्रप्ति तथा भक्तों के दुःख का हरण करने वाला कात्यायनी स्तोत्र

कन्याओं के लिए उत्तम वर प्रप्ति तथा भक्तों के दुःख का हरण करने वाला कात्यायनी स्तोत्र

श्री महाभागवत पुराण के अन्तर्गत श्रीराम जी द्वारा कात्यायनी माता की स्तुति की गयी है | जो मनुष्य प्रतिदिन इस कात्यायनी स्तुति का पाठ करता है, उसके जीवन में आने वाली सभी विघ्न बाधाएँ दूर होती हैं, एवम् सभी मनोरथ पूर्ण होते हैं | कात्यायनी स्तोत्र का पाठ करने से से कन्याओं को मनोभिलसित वर की प्राप्ति होती है |  

स्तुति :- 

श्रीराम उवाच 

        नमस्ते त्रिजगद्वन्द्ये संग्रामे जयदायिनि ।
        प्रसीद विजयं देहि कात्यायनि नमोऽस्तु ते ॥१॥

श्रीरामचन्द्र जी बोले- त्रिलोकवन्दनीया ! युद्ध में विजय देने वाली ! कात्यायनी ! आपको बार-बार नमस्कार है | आप मुझ पर प्रसन्न हों, और मुझे विजय प्रदान करें |

        सर्वशक्तिमये दुष्टरिपुनिग्रहकारिणि ।
        दुष्टजृम्भिणि संग्रामे जयं देहि नमोऽस्तु ते ॥ २ ॥

सर्वशक्तिमयी, दुष्ट शत्रुओं का निग्रह करने वाली, दुष्टों का संहार करने वाली भगवती ! संग्राम में मुझे विजय प्रदान करें , आपको नमस्कार है | 

        त्वमेका परमा शक्तिः सर्वभूतेष्ववस्थिता ।
        दुष्टं संहर संग्रामे जयं देहि नमोऽस्तु ते ॥ ३ ॥

आप ही सभी प्राणियों में निवास करने वाली पराशक्ति हैं, संग्राम में दुष्ट राक्षस का संहार करें, और मुझे विजय प्रदान करें | आपको नमस्कार है |

        रणप्रिये रक्तभक्षे मांसभक्षणकारिणि ।
        प्रपन्नार्तिहरे युद्धे जयं देहि नमोऽस्तु ते ॥ ४ ॥  

युद्धप्रिये ! शरणागत की पीड़ा हरने वाली ! तथा {रक्षासों} का रक्त एवम् मॉस भक्षण करने वाली [जगदम्बे !] युद्ध में मुझे विजय प्रदान करें, आपको नमस्कार है |   

        खट्वाङ्गासिकरे मुण्डमालाद्योतितविग्रहे ।
        ये त्वां स्मरन्ति दुर्गेषु तेषां दुःखहरा भव॥५॥

हाथ में खट्वांग तथा खड्ग धारण करने वाली एवम् मुण्डमाला से सुशोभित विग्रह वाली भगवती ! विषम परिस्थितियों में जो आपका स्मरण करते हैं, उनका दुःख हरण कीजिये |     

        त्वत्पादपङ्कजादैन्यं नमस्ते शरणप्रिये । 
        विनाशय रणे शत्रून् जयं देहि नमोऽस्तु ते॥ ६ ॥

शरणागतप्रिये ! आप अपने चरणकमल के अनुग्रह से दीनता(दुःख) का नाश कीजिये | युद्धक्षेत्र में शत्रुओं का विनाश कीजिये और मुझे विजय प्रदान कीजिये , आपको नमस्कार है, पुनः नमस्कार है | 

        अचिन्त्यविक्रमेऽचिन्त्यरूपसौन्दर्यशालिनि |
        अचिन्त्यचरितेऽचिन्त्ये जयं देहि नमोऽस्तु ते ॥ ७ ॥

आपका पराक्रम, रूप, सौन्दर्य, तथा चरित्र अपरिमित होने के कारण सम्पूर्ण रूप से चिन्तन का विषय बन नहीं सकता | आप स्वयं भी अचिन्त्य हैं | मुझे विजय प्रदान कीजिये, आपको नमस्कार है | 

        ये त्वां स्मरन्ति दुर्गेषु देवीं दुर्गविनाशिनीम्। 
        नावसीदन्ति दुर्गेषु जयं देहि नमोऽस्तु ते ॥ ८ ॥

जो लोग विपत्तियों में दुर्गति का नाश करने वाली आप भगवती का स्मरण करते हैं, वे विषम परिस्थितियों में दु:खी नहीं होते | आप मुझे विजय प्रदान कीजिये , आपको नमस्कार है | 

        महिषासृक् प्रिये संख्ये महिषासुरमर्दिनि ।
        शरण्ये गिरिकन्ये मे जयं देहि नमोऽस्तु ते ॥ ९ ॥ 

युद्ध में महिषासुर का मर्दन करने वाली तथा उस महिषासुर के रक्तपान में अभिरुचि रखने वाली, शरण ग्रहण करने योग्य हिमालयसुता ! आप मुझे विजय प्रदान कीजिये , आपको नमस्कार है | 

        प्रसन्नवदने चण्डि चण्डासुरविमर्दिनि । 
        संग्रामे विजयं देहि शत्रूञ्जहि नमोऽस्तु ते ॥ १०॥

चण्डासुर का नाश करने वाली प्रसन्नमुखी चण्डिके ! युद्ध में शत्रुओं का संहार कीजिये और मुझे वर प्रदान कीजिये, आपको नमस्कार है |  

        रक्ताक्षि रक्तदशने रक्तचर्चितगात्रके । 
        रक्तबीजनिहन्त्री त्वं जयं देहि नमोऽस्तु ते ॥ ११ ॥

रक्तवर्ण के नेत्र वाली, रक्तरंजित दन्तपंक्ति वाली तथा रक्त से लिप्त शरीर वाली भगवती ! आप रक्तबीज का संहार करने वाली हैं, आप मुझे विजय प्रदान करें , आपको नमस्कार है |    

        निशुम्भशुम्भसंहन्त्रि विश्वकर्त्रि सुरेश्वरि ।
        जहि शत्रून् रणे नित्यं जयं देहि नमोऽस्तु ते ॥ १२॥ 

निशुम्भ तथा शुम्भ का संहार करने वाली,  जगत् की सृष्टि करने वाली सुरेश्वरी ! आप नित्य युद्ध में शत्रुओं का संहार कीजिये और मुझे विजय प्रदान कीजिये, आपको नमस्कार है | 

        भवान्येतज्जगत्सर्वं त्वं पालयसि सर्वदा।
        रक्ष विश्वमिदं मातर्हत्वैतान् दुष्टराक्षसान् ॥ १३ ॥ 

भवानी ! आप सदा इस सम्पूर्ण जगत् का पालन करती हैं | मात: ! आप इन दुष्ट राक्षसों को मारकर इस विश्व की रक्षा कीजिये |

        त्वं हि सर्वगता शक्तिर्दुष्टमर्दनकारिणि । 
        प्रसीद जगतां मातर्जयं देहि नमोऽस्तु ते ॥ १४॥

दुष्टों का संहार करने वाली भगवती ! आप सब में विद्यमान रहने वाली शक्तिस्वरूपा हैं, जगन्माता ! प्रसन्न होइये, मुझे विजय प्रदान कीजिये, आपको नमस्कार है |

        दुर्वृत्तवृन्ददमनि सद्वृत्तपरिपालिनि ।
        निपातय रणे शत्रूञ्जयं देहि नमोऽस्तु ते ॥ १५ ॥  
  

दुराचारियों का दमन करने वाली तथा सदाचारियों का पालन करने वाली भगवती ! युद्ध में शत्रुओं का संहार कीजिये और मुझे विजय प्रदान कीजिये, आपको नमस्कार है | 

        कात्यायनि जगन्मातः प्रपन्नार्तिहरे शिवे । 
        संग्रामे विजयं देहि भयेभ्यः पाहि सर्वदा ॥ १६ ॥

शरणागतों का दुःख दूर करने वाली, कल्याण प्रदान करने वाली जगन्माता कात्यायनी ! युद्ध में मुझे विजय प्रदान कीजिये और भय से सदा रक्षा कीजिये |                                

 “इस प्रकार श्री महाभागवत् पुराण के अन्तर्गत् श्रीराम द्वारा की गयी कात्यायनी स्तुति सम्पूर्ण हुई” |

वैदिक पद्धति से विशिष्ट पूजा-पाठ, यज्ञानुष्ठान, षोडश संस्कार, वैदिकसूक्ति पाठ, नवग्रह जप आदि के लिए हमारी साइट vaikunth.co पर जाएं तथा अभी बुक करें |      

Vaikunth Blogs

सर्वविध रक्षा एवं कल्याण प्राप्ति के लिए करें श्रीरामरक्षा स्तोत्र का पाठ
सर्वविध रक्षा एवं कल्याण प्राप्ति के लिए करें श्रीरामरक्षा स्तोत्र का पाठ

श्रीरामरक्षा स्तोत्र एक बहुत ही शक्तिशाली और चमत्कारी स्तोत्र है। यह स्तोत्र बुधकौशिक ऋषि द्वारा रचि...

हनुमान जयंती 2024: जानें सही दिनांक , शुभ मुहूर्त और धार्मिक महत्व
हनुमान जयंती 2024: जानें सही दिनांक , शुभ मुहूर्त और धार्मिक महत्व

रामनवमी के पावन अवसर के पश्चात् हनुमान जयंती को बड़े ही उत्साह के साथ मनाया जाता है। हनुमान जयंती हर...

Vat Savitri Puja 2024: Date, Time, Vidhi and Benefits
Vat Savitri Puja 2024: Date, Time, Vidhi and Benefits

Vat Savitri is one of the most regarded festivals in Sanatan Dharma, celebrated by married women. Th...

सभी प्रकार की मंगल कामनाओं की पूर्ति हेतु करें माता कामेश्वरी की यह स्तुति
सभी प्रकार की मंगल कामनाओं की पूर्ति हेतु करें माता कामेश्वरी की यह स्तुति

श्री महाभागवतपुराण में युधिष्ठिर जी द्वारा माता कामेश्वरी की स्तुति की गयी | माता कामेश्वरी सभी प्रक...

श्रावण मास में शिवजी की पूजा करने से मिलते हैं ये 10 बड़े लाभ
श्रावण मास में शिवजी की पूजा करने से मिलते हैं ये 10 बड़े लाभ

हिन्दू धर्म में अनेक देवी-देवताओं को पूजा जाता है जिनमें से एक हैं भगवान् शिव । महादेव ऐसे देवता हैं...

Vivah Muhurat 2024: जानें 2024 में शुभ तिथि और मुहूर्त
Vivah Muhurat 2024: जानें 2024 में शुभ तिथि और मुहूर्त

षोडश संस्कारों का उल्लेख हमें हमारे धर्मग्रन्थों में प्रायः प्राप्त होता है । इन्हीं षोडश संस्कारों...

 +91 |

By clicking on Login, I accept the Terms & Conditions and Privacy Policy

Recovery Account